कोसीकलां में दुर्घटनाग्रस्त मैक्स पिकअप को ट्रैक्टर में ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रही केलों से भरी हुई मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि ट्रक मैक्स को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। दुर्घटना में मैक्स के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार की सुबह मथुरा की ओर आते ट्रक ने आगे जा रही केलों से भरी मैक्स पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। मृतक चालक की पहचान पुराना जीटी रोड छाता निवासी सन्नी (30) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।