फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: टक्कर के बाद ट्रक में फंसी वैन, 6 किमी तक घिसटती गई, चिल्लाते रहे लोग; दिल दहलाने वाला था मंजर

Thu, 12 Jun 2025 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा-बाह मार्ग पर मंगलवार रात भीषण हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दो लोगों ने कूदकर जान बचाई। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक में वैन फंस गई और छह किमी तक घिसटती गई।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-बाह मार्ग पर मंगलवार रात ट्रक और वैन की भीषण टक्कर हुई। हादसे में वैन ट्रक के पीछे फंस गई। इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। वैन को घसीटता हुआ अपने साथ ही ले गया।
विज्ञापन


वैन में फंसे लोग चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे वैन चालक की मौत हो गई। दो लोगों ने कूदकर जान बचाई। 6 किलोमीटर बाद वैन ट्रक से अलग हो गई। इसमें सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

मिहोना, भिंड (मध्य प्रदेश) के पांच लोग मंगलवार की रात वैन से आगरा आ रहे थे। बाह में पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल रही वैन ट्रक से टकरा गई और वैन का बंपर ट्रक में फंस गया।
विज्ञापन


इसके बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका, बल्कि वैन को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में वैन चालक सुनील कुशवाह (45) की मौत हो गई। उसके भाई वीर सिंह, चंद्रेश, राजू प्रजापति, मोनू घायल हो गए।
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वैन से बाहर निकाल कर बाह अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

परिजन ने बताया कि दांत में दर्द होने पर सुनील इलाज के लिए अपने दोस्तों के साथ आगरा जाने के लिए निकला था। वह पानीपूरी बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी राजवती, बेटे मनीष, गोलू, बेटी कोमल हैं। उधर, ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका। एसीपी बाह रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें