फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरानी की बेटी है वो...इसलिए मालिकन की लड़की ने कराई अमीरों से दोस्ती, फिर उसके संग जो हुआ; जीते जी मर गई

Thu, 12 Jun 2025 07:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पॉश कालोनी की कोठियों में काम करने वाली नौकरानी की बेटी संग गंदा काम हुआ। मकान मालकिन की लड़की ने उसकी कुछ अमीर युवकों से दोस्ती करा दी। आरोपी युवकों ने उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।  इतना ही नहीं पीड़िता से रुपये भी वसूले। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोठियों में काम करने वाली महिला के बेटी को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया गया। उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इस दौरान उससे रुपये भी वसूले गए। ये सब उन अमीर युवकों ने किया, जिनसे कोठी मालिक की बेटी ने उसकी दोस्ती कराई थी। पीड़िता पुलिस आयुक्त के पास पहुंची। पूरी घटना बयां की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बेहोश होने पर बरसाईं लाठियां, बच्चों को भी नहीं छोड़ा...बेरहम यूपी पुलिस; ये तस्वीरें बयां कर रहीं बर्बरता




 

कोठियों में करती है घरेलू कार्य
करीब 6 साल से पीड़ित किशोरी अपनी मां, बहन और भाई के साथ कमला नगर थाना क्षेत्र में रह रही है। वह कोठियों में घरेलू कार्य करके गुजारा करते हैं। आरोप है कि एक युवती ने किशोरी की मुलाकात काॅलोनी के पार्क में एक युवक से कराई। दोनों ने फोटो खींच लिए।

ये भी पढ़ें -  UP: कासगंज जिला जेल परिसर में दुष्कर्म...रात में गेट तोड़कर घुसा सहकर्मी, महिला वार्डर से की दरिंदगी


 

ब्लैकमेल करने लगा आरोपी युवक
युवक ब्लैकमेल करने लगा। अपने घर बुलाने लगा। न आने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवक ने शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। उसके दो दोस्तों ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए। दो साल से शोषण करते हुए हर महीने 10 से 15 हजार रुपये ले रहे थे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।

ये भी पढ़ें -  UP: बाबा का घिनाैना काम...11 साल की बालिका से खेत में दुष्कर्म, फिर की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून

 
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त के आदेश पर भी टरकाया
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आयुक्त कार्यालय से उन्हें एसीपी छत्ता कार्यालय भेजा गया। यहां से उन्हें थाना कमला नगर भेज दिया गया। मगर, यहां से भी बृज विहार चाैकी भेजा गया। पांच घंटे बैठाने के बाद थाने बुलाकर जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। कहा गया कि आरोपियों को बुलाया जाएगा। बाद में थानाध्यक्ष को जानकारी हुई। तब केस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें