फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बस में घुसी मारुति वैन, चालक की मौत, तीन घायल

Fri, 07 Jun 2019 08:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद हाइवे पर टोल प्लाजा के निकट आगरा से दवा लेकर लौट रहे परिवार की मारुति वैन पीछे से रोडवेज बस में घुस गयी। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इटावा के भरथना अंतर्गत ब्रह्मनगर निवासी अर्चना तिवारी पत्नी राकेश तिवारी अपनी रिश्तेदार रामदुलारी पत्नी श्याम नरायण निवासी जसवंतनगर, इटावा के साथ आगरा से दवा दिलवाने गईं थीं।

उनके साथ एक अन्य महिला भी थी। दवा लेकर तीनों महिलाएं घर लौट रहीं थीं। वैन को चालक प्रेम पोसवाल (48) निवासी कल्याण नगर, भरथना इटावा चला रहा था। करीब चार बजे वैन टोल प्लाजा के निकट पहुंची तभी आगे चल रही रोडवेज बस के चालक ने ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन चालक ब्रेक लगाता उससे पूर्व ही वैन पीछे से बस में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक प्रेम पोसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अर्चना तिवारी 40, रामदुलारी 65 व एक अन्य महिला घायल हो गई।

मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने वैन में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें