फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः दोस्त की पैरवी करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 07 Jun 2019 06:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
अवनेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मितौलिया में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी उससे इस बात पर खुन्नस माने थे क्योंकि उसने कुछ दिन पूर्व अपने मित्र की एक मामले में पैरवी की थी। मृतक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया निवासी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही सोनपाल से दस दिन पहले किशनलाल के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें उसके भाई अवनेश (28) ने सोनपाल की मदद की थी।

गुरुवार को गांव में भागवत का भंडारा हुआ था। जिसका प्रसाद देने के लिए उसका भाई सोनपाल के घर गया था। उसी समय किशनलाल, सतीश और श्रीकृष्ण ने एक राय होकर उसके भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय युवक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने तीनों लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।

एएसपी संजय कुमार ने जानकारी दी कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई है। जल्द ही आरोपियों को पकड कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें