फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Sat, 12 Jan 2019 08:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस पर नोएडा जा रही एक बस पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक वैगनआर कार भी बस में भिड़ गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी और छोटा बेटा घायल हो गए हैं। वहीं, बस सवार एक युवक की भी मौत हुई है जबकि बारह लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट थाना क्षेत्र में बिलंदपुर गांव के पास हुआ। हादसे में दिल्ली जा रही एक वैगनआर  कार एक्सप्रेसवे पर पलटी बस में पीछे से इस तरह टकराई कि आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। 
विज्ञापन

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
वैगनआर कार में बैठे बदरपुर दिल्ली निवासी राजकिशोर (42) और उनके बेटे प्रियांशु (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रीना और छोटा बेटा गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक जीशान निवासी मैनपुरी को भी काफी चोट आई है। 

मांट पुलिस का कहना है कि राजकिशोर अपनी ससुराल सैफई के पास गांव नगला अजाब से लौट रहे थे। जब कार सवार यह परिवार एक्सप्रेसवे पर बिलंदपुर गांव के पास आया तो वहां आगरा की तरफ से नोएडा जा रही बस अचानक पलट गई। 

इससे पहले कि वैगनआर कार का ड्राइवर कार को नियंत्रित करता कार पीछे से बस में घुस गई। उधर, बस सवार जगतराम निवासी फतहपुर कन्नौज की भी मौत हो गई। जबकि कार और बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

यह हुए घायल

सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलटी बस को क्रेन मंगवाकर किसी तरह खड़ा किया। बस पलटने की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।  

रीना पत्नी राजकिशोर (दिल्ली बदरपुर) 
गौतम पुत्र राजकिशोर 
योगेश पुत्र शंभु दयाल औरेया 
अमित पुत्र दिनेश औरेया 
सतेंद्र पुत्र तिलक सिंह किसनी मैनपुरी 
अभिषेक पुत्र विनोद इटावा 
आदेश पुत्र बिलास कन्नौज 
मीरा पत्नी राजेंद्र बिधूनी औरेया 
आदेश पुत्र भसीमा निवासी किसनी मैनपुरी 
वैगनआर का चालक जीशान निवासी मैनपुरी 
आलोक व एक अन्य 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें