फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत से आक्रोशितों ने गंजडुंडवारा बदांयू मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा लगाया गया जाम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर लोडर टेंपो ने एक दूसरे टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वह भैया दूज पर तिलक करके ससुराल लौट रही थी। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने मार्ग पर ट्रैक्टर व टेंपो को खड़ाकर जाम लगा दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित माने और आधा घंटे के बाद जाम को खोल दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार उषा (40) पत्नी विजय सिंह निवासी भाऊपुरा सोरों हुई। वह भाई दूज पर अपने मायके भाऊपुर सुन्नगढ़ी आई हुई थी। मंगलवार को वह वापस अपनी ससुराल भाऊपुर टेंपो से जा रही थी। वह टेंपो के किनारे बैठी हुई थी। जब टेंपो नगला ठकुरी के समीप पहुंचा तो उसमें पीछे से लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी।
जिससे टेंपो में सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब हादसे की सूचना उसके परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने गंजडुंडवारा बदायूं मार्ग पर लोडर टेंपो चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। आधा घंटा तक जाम लगा रहा। सुन्नगढ़ी थाना प्रभारी सुभाष यादव और समाजसेवी वसीम प्रधान ने आक्रोशितों को काफी समझाया इसके बाद आक्रोशित मान गए और मार्ग को खोल दिया। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे कर पास कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो को बरामद कर लिया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें