फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः सड़क हादसे में साधन सहकारी समिति के सचिव की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

कार का दरवाजा खुल जाने की वजह से गौरव बाहर गिर गए और कार के नीचे दब गए। हादसे के बाद साले अरविंद ने उन्हें कार से बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल गौरव को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गौरव यादव उर्फ सिंटू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी मार्ग पर रविवार देर रात साधन सहकारी समिति के सचिव की कार गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के नीचे दबकर सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के यादव नगर निवासी 40 वर्षीय गौरव यादव उर्फ संटू पुत्र नारद मुनि साधन सहकारी समिति कुसमरा में प्रभारी सचिव के पद पर तैनात थे। रविवार को वह कार से साले अरविंद निवासी गांव घुटारा बेवर के साथ शहर गए थे।

ये भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवा किसान, मौत के बाद परिजनों में आक्रोश
विज्ञापन


देर रात को दोनों यादव नगर वापस लौट रहे थे। कार जब कुसमरा चौकी क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे मैनपुरी रोड पर महाबोधि महाविद्यालय के पास पहुंची। तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन

कार का दरवाजा खुल जाने की वजह से गौरव बाहर गिर गए और कार के नीचे दब गए। हादसे के बाद साले अरविंद ने उन्हें कार से बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल गौरव को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें