फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी अनियंत्रित बस खाई में उतरी, 10 घायल

विज्ञापन
कासगंज ढोलना के नौगवां के समीप खाई में उतरी बस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नौगवां के समीप बरातियों से भरी बस बुधवार रात चालक का नियंत्रण खो जाने से खाई में उतर गई। इससे बस में बैठे बरातियों में से दस बराती घायल हो गए। गनीमत रही बस पलटने से बच गई , अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह डीएम, एसपी ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल चाल जाना।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कानर खेड़ा निवासी अजब सिंह की बारात क्षेत्र के ही गांव खुशालपुर में गई हुई थी। रात लगभग 2.30 बजे बरातियों को लेकर गई बस खुशालपुर से गंाव कानर खेड़ा लौट रही थी। गांव नौगवंा के समीप बस अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में उतर गई। बस में बैठे 65 बरातियों में से 10 बराती घायल हो गए। सूचना पर ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से दो घायलो को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर ने बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना। इधर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ होने पर सभी 8 बराती डिस्चार्ज कर दिए गए। बराती रामनिवास ने बताया कि बस जैसे ही खाई में उतरी वैसे ही बारातियों की चीख पुकार मच गई। बस के रुकने पर ही राहत मिली।
यह हुए घायल
बराती निरंजन पुत्र भानी सिंह, रामनिवास पुत्र बाबूराम, संतोष पुत्र हरपाल सिंह, मलखान सिंह पुत्र खेमकरन, संदीप पुत्र अमर सिंह, अरूण कुमार पुत्र पप्पू सिंह, राम प्रसाद पुत्र नवल सिंह, सुनील पुत्र महाराज सिंह, सौरभ पुत्र चंद्रपाल, रुस्तम पुत्र खेमकरन घायल हुए हैं। जिनमें से राम प्रसाद और रुस्तम को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

परिचालक चला रहा था बस
घायल बराती निरंजन ने बताया कि जो चालक बरातियों को लेकर बस चलाकर खुशहालपुर ले गया था। लौटते समय उसने बस परिचालक को थमा दी। परिचालक बस चला रहा था। शायद वह बस चलाने में सक्षम नहीं था। इसलिए बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई।
बस छोड़कर भागे चालक परिचालक
हादसे के बाद चालक परिचालक बस छोड़कर भाग गए। ढोलना थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है। जिससे कि जांच में यह स्पष्ट हो सके कि घटना का कारण क्या रहा है।
वर्जन-
- बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के कारण की जांच कराई जा रही है। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें