फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काव्या की चतुर चालों से चित हुए प्रतिद्वंद्वी

विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। डायनेमिक चेस स्कूल की ओर से आयोजित अनरेटेड अंडर-17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को काव्या ने अपने से बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों को मात देकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पार्वती घाट स्थित सकारात्मक भवन में आयोजित निशुल्क प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक की आयु के 56 अनरेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्लासिकल प्रारूप में आयोजित प्रतियोगिता में पांच राउंड खेले गए। काव्या मित्तल ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया। अमनप्रीत सिंह दूसरे और संकेत कुशवाह तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-15 वर्ग में देवांश कश्यप प्रथम, दक्ष द्वितीय और एप्सा देव तृतीय रहीं। अंडर-13 वर्ग में अक्षिता बंसल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिवांश ठाकुर दूसरे और आराध्य देशवाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अंडर-11 वर्ग में दर्श गोयल विजेता बने। कृशव गोयल को दूसरा और सक्षम रहेजा को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अनायरा ने पहला, अयाना ने दूसरा और आरना कोडवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 वर्ग में रेयांश प्रथम, शिवाय द्वितीय और शौर्य सिंघल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चहक ने बाजी मारी, जबकि अमायरा और हृत्वी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजक संजय दुबे ने कहा कि शतरंज को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में चीफ आर्बिटर दीपक कश्यप के साथ वैष्णवी यादव, योगेश अग्रवाल, मृदुल सारस्वत और अशिंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें