फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पितृ दोष से मुक्ति के लिए बटेश्वर के शिव मंदिरों में हुए अनुष्ठान

विज्ञापन
मार्गशीर्ष अमावस्या: बटेश्वर के घाट पर स्नान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बाह। मार्गशीर्ष अमावस्या पर बटेश्वर के घाट पर श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। पितृ दोष से मुक्ति के लिए शिव मंदिरों में अनुष्ठान कराए। बृहस्पतिवार को स्नान, दर्शन और पूजन के लिए घाट से मंदिरों तक भीड़ रही।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पितृ दोष से मुक्ति एवं परिवार में खुशहाली के लिए श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान के बाद संतों को भोजन कराकर पुण्य अर्जित किया। स्नान-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बटेश्वर मेले में खरीदारी भी की। काठ बाजार, बक्सा बाजार, कंबल बाजार, हींग बाजार, मूंगा बाजार, पत्थर बाजार में श्रद्धालुओं ने घरेलू सामान, बक्से, अलमारी, कंबल, रजाई, गद्दे, स्वेटर, चादर, चाकी, हींग आदि की खरीदारी की।



शिकोहाबाद की स्नेहा, लता ने बताया कि काठ की रई, चलनी, पत्थर की चाकी खरीदी है। सिरसागंज की नीलम, धर्मेंद्र ने बताया कि रजाई, कंबल और गर्म कपड़े खरीद कर ले जा रहे हैं। धनियापुरा की गंगा देवी, सतीश ने बताया कि मेले से बक्सा और गेहूं रखने के लिए टंकी खरीदी है। मेला समापन के 11 दिन बाद भी खरीदारी होने से अभी दुकानदार जमे हैं। लुधियाना के नहर सिंह, जसवंत नगर के विनोद चौधरी, मथुरा के शेर सिंह ने बताया कि अच्छी कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें