फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऋतिक के नाबाद शतक से जीता स्पोर्ट्स विजार्ड क्लब

Thu, 12 Mar 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर ऋतिक
विज्ञापन
आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी में बुधवार को स्पोर्ट्स विजार्ड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूंडला इलेवन को 5 विकेट से हराया। मैच में ऋतिक शर्मा के तूफानी नाबाद शतक ने जीत की दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन

टूंडला इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 216 रन बनाए। ओपनर समीर ने 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। नवदीप ने मात्र 29 गेंद पर 61 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। जवाब में उतरी स्पोर्ट्स विजार्ड क्लब की जीत के नायक ऋतिक शर्मा रहे। उन्होंने मात्र 49 गेंद पर नाबाद शतक बनाया। कप्तान मयंक तिवारी ने 32 गेंद पर 44 रन की उपयोगी पारी खेली। स्पोर्ट्स विजार्ड क्लब ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋतिक शर्मा को मुख्य अतिथि असीम पाल ने दिया। मैच के दौरान फिरोज खान, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र बघेल, किताब सिंह, पवन बघेल, मुन्ना सिकरवार, बबलू खन्ना आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें