फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटीएम में फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाकर खाते से निकाले छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज की शिल्पग्राम रोड पर एटीएम से रुपये निकालने गया युवक ठगी का शिकार हो गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। ठगी के इस नए तरीके से पुलिस भी हतप्रभ है।
विज्ञापन


धांधुपुरा के टीन का नगला निवासी कपिल सिसौदिया 21 फरवरी को भाई कृष्ण कुमार का डेबिट कार्ड लेकर शिल्पग्राम रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड लगाने के बाद कार्ड अंदर फंस गया। पीड़ित ने बताया कि एटीएम में दफ्ती के कर्टन पर एक नंबर लिखा मिला। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर समझ कॉल की।
दूसरी ओर से ठग ने खुद को टेक्नीशियन बताया और पोस्ट ऑफिस के पास आकर लेने के लिए कहा। वह बताए स्थान पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। लौट कर आए तो मशीन में कार्ड नहीं था। भाई ने जानकारी दी कि उनके खाते से छह हजार रुपये कट गए हैं। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें