फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हाईवे पर ऑटो की पार्किंग से हादसे का खतरा, ठेकेदारों की चल रही मनमानी; लग रहा जाम

Tue, 18 Jun 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में हाईवे पर ऑटो की पार्किंग से हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। इससे जाम भी लग रहा है। 
विज्ञापन
सिकंदरा चौराहे पर खड़े ऑटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर में पार्किंग के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। नगर निगम ने ठेके उठाकर पार्किंग स्थल तय कर दिए लेकिन तय स्थान पर ऑटो खड़े नहीं हो रहे हैं। सिकंदरा तिराहे पर रेलवे पुल के नीचे पार्किंग का स्थान है। लेकिन ऑटो हाईवे और बोदला मार्ग पर खड़े हो रहे हैं। इससे रोजाना जाम की समस्या रहती है। हादसे की आशंका रहती है।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे के सिकंदरा तिराहा पर ऑटो की पार्किंग के लिए बोदला रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे गैटवेल हॉस्पिटल के सामने स्थान चिह्नित किया गया है। लेकिन ऑटो इस स्थान पर खड़े नहीं होते हैं। पुलिस बूथ के पास लाइन लगाकर चालक सवारियों को भरते हैं। इससे गुरुद्वारा की तरफ से बोदला पुल की तरफ आने वाले वाहन फंस जाते हैं।

इसी तरह हाईवे पर सिकंदरा स्मारक के सामने ऑटो अवैध तरीके से खड़े हो रहे हैं। इस जगह पर कोई पार्किंग स्थल नहीं है। ऑटो के खड़े होने से जान का खतरा भी बना रहता है। चालक सवारियों को बैठाते हैं। हाईवे पर दौड़ते वाहनों के चपेट में आने की आशंका हर समय बनी रहती है।

यातायात पुलिस की लापरवाही

चौराहों पर यातायात पुलिस भी लापरवाही कर रही है। नियमों के उल्लंघन पर पार्किंग पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। पुलिस बूथ और चौकी के पास खड़े वाहन यातायात संचालन में मुसीबत बनते हैं।

हाईवे पर दो ट्रकों के बीच पिस गया था ऑटो

सिकंदरा में हाईवे पर दिसंबर 2023 में हादसा हुआ था। दो ट्रकों के बीच ऑटो पिस गया था। हादसे में 6 लोगों की जान गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने सख्ती की थी। हाईवे पर ऑटो की चेकिंग की थी। अधिक सवारियां मिलने पर चालान किए थे। चालक के बराबर में लगाई गईं अतिरिक्त सीट भी हटवा दी थीं। यह अभियान कुछ ही दिन में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें