फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिछा क्लब बरेली ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती

Mon, 22 Jan 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिछा क्लब बरेली ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

- फाइनल मुकाबले में भाटी क्लब दिल्ली को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के आवास विकास स्थित ग्रीन पार्क में चल रही मुनेश यादव उर्फ पप्पू स्मृति राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का सोमवार की रात समापन हो गया। रिछा क्लब बरेली ने प्रतियोगिता में दिल्ली को हराकर जीत हासिल की।
सोमवार की रात पहला सेमीफाइनल भाटी क्लब दिल्ली और एकलव्य स्टेडियम आगरा के बीच खेला गया। भाटी क्लब ने 25 -16 ,25 -19 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल रिछा क्लब बरेली और मोतीलाल नेहरू कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें रिछा क्लब ने 25- 14, 25 -18 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच भाटी क्लब दिल्ली और रिछा के मध्य खेला गया। इसमें रिछा क्लब ने सीधे सेटों में भाटी क्लब को 25-22 और 25- 18 से हराकर स्वर्गीय मुनेश यादव स्मृति शील्ड पर अपना कब्जा किया। प्रतियोगिता के बेस्ट अटैकर रिछा के गौरव, बेस्ट सेटर इस्तखार आलम घोषित किए गए। बेस्ट ऑलराउंडर जोंटी शर्मा भाटी क्लब दिल्ली को घोषित किया गया। स्वर्गीय मुनेश यादव के पिता भोजराज सिंह यादव ने विजेता एवं उपविजेता दोनों ही टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रकाश प्रधान कांग्रेस महासचिव, सुखबीर यादव, सूरज सिंह यादव, उमेश यादव, राजेश गुरु, शीलू प्रधान, रजनीश मिश्रा, अजय चतुर्वेदी, सर्वेश यादव, सुमित चौहान बाबा, राहुल निहाल मौजूद रहे। संचालन और निर्णायक की भूमिका नवीन कुमार मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें