फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल आईडी से हो रहा रेल टिकट का गोरखधंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इज्जतनगर मंडल के सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन पर अवैध टिकट बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया। रेलवे सुरक्षाबल ने भरगैन रेलवे स्टेशन के समीप एक अवैध केंद्र पर छापा मारकर 40 अवैध टिकट जब्त की। इस गोरखधंधे को करने वाला आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

कस्बा भरगैन में केएमडी कंप्यूटर्स के नाम से एक केंद्र संचालित है। रेल पुलिस को जानकारी हुई कि इस केंद्र पर अनाधिकृत रूप से टिकट की बिक्री होती है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार झा ने टीम बनाकर केंद्र पर छापा मारा। यहां से 40 रेल टिकट बरामद हुईं। जिनकी कीमत साढ़े 39 हजार रुपये बताई। कार्रवाई के दौरान भीड़भाड़ एकत्रित हो गई। मौका देखकर केंद्र संचालक मोहम्मद जामिन भाग गया। पुलिस ने रेल टिकट और कंप्यूटर जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।
- अवैध रूप से टिकट बिक्री करने वाला आरोपी भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। केंद्र से आरक्षित टिकट बरामद हुई हैं। सुजीत कुमार झा, आरपीएफ प्रभारी।
अवैध टिकट केंद्र पर का छापा, 40 टिकट की जब्त
पर्सनल आईडी बनाकर तमाम कंप्यूटर केंद्र संचालक रेल टिकट का गोरखधंधा करते हैं। तत्काल टिकट के नाम पर रेल यात्रियों से मनमाना धन वसूलते हैं। जिले में पिछले वर्ष छह स्थानों पर आरपीएफ ने छापा मारकर संचालकों को जेल भेजा। इसके बाद भी यह कारोबार लगातार जारी है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के गढ़का और गंजडुंडवारा में पहले भी दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इस कार्रवाई से केंद्र संचालक सबक नहीं ले रहे। गंजडुंडवारा के गनेशपुर में ही रेल टिकट के गोरखधंधे का पर्दाफाश हो चुका है। रेल टिकट का व्यावसायिक कार्य करने के लिए रेलवे की निर्धारित प्रक्रिया होती है। एजेंसी के माध्यम से कार्य करने की अनुज्ञा प्राप्त होती है, लेकिन पर्सनल आईडी का दुरुपयोग करके केंद्र संचालक रेल टिकट की बुकिंग का काम कर रहे हैं। पहले से ही इन संचालकों के द्वारा फेक आईडी बनाकर रखी जाती हैं और उन आईडी के माध्यम से यह टिकट बुकिंग करते हैं।
- गंजडुंडवारा में 30 जुलाई को फर्जी आईडी बनाकर टिकट बनाने के धंधे का आरपीएफ ने किया था भंडाफोड़।
- गंजडुंडवारा में 16 अक्तूबर को आरपीएफ ने छापा मारकर कार्रवाई कर अवैध रूप से ई-टिकट बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया था।
- पर्सनल आईडी से टिकट बनाकर बेचना रेल अधिनियम के तहत अपराध है। इससे आम आदमियों को मिलने वाली सुविधा प्रभावित होती है। आरपीएफ ऐसे केंद्रों को चिह्नित करके निरंतर कार्रवाई करती है। सुजीत कुमार झा, इंस्पेक्टर, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें