फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील

Sat, 18 Jul 2026 11:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक तोता को तलाशने के लिए उसके मालिक ने 50 हजार के इनाम की घोषणा की है। इसके होर्डिंग भी लगवाए हैं। साथ ही परिवार भी तोता की तलाश में भटक रहा है। 
विज्ञापन
तोता का पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार का पालतू तोता लापता हो गया। उन्होंने तोते की तलाश के लिए क्षेत्र में कई होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए हैं। तोते के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। अब ये होर्डिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

होर्डिंग पर लिखा है कि पक्षी लापता। तलाशने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम। तोते के मालिक परेशान हैं और उसकी तलाश कर रहे हैं। अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह आवास विकास स्थित कान्हा जी रेजीडेंसी में रहते हैं। बताया कि करीब एक साल पहले पेड़ के टूटने पर उन्हें तोते का बच्चा मिला था। उन्होंने उसे पाल लिया। उसका नाम माऊ रखा और वह घर के सदस्य की तरह है। 

 
विज्ञापन

13 जुलाई को कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे माऊ उनके कंधे पर बैठा था। तभी अचानक तेज आवाज होने पर वो डर गया और उड़ गया। फिर लौटकर नहीं आया। उसके जाने के बाद से बेटी और बेटा बहुत उदास हैं। उसकी तलाश के लिए भटक रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: 'और भी काम रहता है आपने हमें बुला लिया', कोर्ट में जज से बोलीं एसीपी; अवमानना के आरोप में फंसी पुलिस अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें