फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्व टीम व पुलिस ने किया निरीक्षण, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

Sun, 16 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरावल (कासगंज)। कस्बे के दाता मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित शासन, प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस भीषण अग्निकांड में मार्केट की सात दुकानों में एक करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान दुकान संचालकों ने बताया है। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने पीडि़त दुकानदारों की ओर से अग्निकांड की प्रारंभिक सूचना दर्ज कर ली है। वहीं राजस्व टीम व पुलिस ने दूसरे दिन फिर से मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात सिढ़पुरा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सरावल में दाता मार्केट में आग लगी थी। जिसकी जानकारी शनिवार तडक़े कारोबारियों को हुई। इस बड़ी आग की घटना में मार्केट का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोहे के गार्डर पिघल गए व भवन की छत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 1 करोड़ की क्षति का दुकानदार अनुमान जता रहे हैं और उनकी नजर शासन, प्रशासन की मदद पर टिकी है। दाता मार्केट में टेंट एवं लाइट हाउस, गिफ्ट कलेक्शन, इलैक्ट्रॉनिक्स, मिष्ठान, पैथोलॉजी, एक डॉक्टर का क्लीनिक, डीजे साउंड आदि की दुकानें संचालित थीं। करीब 7 दुकानों का सामान जल गया। दुकानों के संचालक दयानंद, रामानंद श्रीवास्तव, नीरज शाक्य, सुमित वर्मा, मनोज राजपूत, श्यामानंद, रितिक ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। पटियाली तहसील के राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र पाल की टीम मौके पर पहुंची और पीडि़तों के बयान दर्ज किए व क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें