फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कूरियर कंपनी के कर्मी ने रची शातिराना साजिश, साथियों संग पार कर दी 65 किलो चांदी; दो को पुलिस ने दबोचा

Sun, 03 Sep 2023 08:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कूरियर कंपनी के कर्मी ने शातिराना साजिश रची। साथियों संग मिलकर 65 किलो चांदी पार कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 44 किलो चांदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Agra News: पुलिस गिरफ्त में 65 किलो चांदी चुराने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लंगड़े की चौकी स्थित कूरियर कंपनी के गोदाम से 65 किलो चांदी चोरी का खुलासा हरीपर्वत थाने की पुलिस ने कर दिया। कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने साथियों संग यह चोरी की थी। माल दो सराफा कारोबारियों के थे। कर्मचारी को साथी सहित गिरफ्तार कर 44 किलो चांदी के जेवर बरामद किए गए।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि नमक की मंडी में अलख अगड़िया नाम से कूरियर कंपनी है। कंपनी का लंगड़े की चौकी पर गोदाम है। कूरियर कंपनी से नमक की मंडी सराफा बाजार के कारोबारी जेवर और चांदी भेजा करते हैं। मुरार ग्वालियर निवासी सोनू सिंह कंपनी के संचालक हैं। उन्होंने 26 अगस्त को हरीपर्वत थाने पर तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ेंः- लाइव देख सकेंगे श्रीबांकेबिहारी की मंगला आरती: चौराहों और पार्किंग स्थलों पर लगेंगी LED; कोर्ट लेगा निर्णय
विज्ञापन


सोनू सिंह ने बताया था कि गोदाम से दो कारोबारियों का लाखों का माल गायब है। एक कर्मचारी शिवओम भी उसी दिन से लापता है। कारोबारी का माल वह नमक की मंडी से गोदाम पर भेजा करते हैं। इसी जगह से कर्मचारी डिलीवरी के लिए रवाना होते हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को पता चला कि कर्मचारी गोदाम से माल चोरी करने के लिए कार लेकर आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: चंद्रयान-3 थीम पर मनेगा उत्सव, प्रज्ञान-प्रभास की पोशाक में भक्तों को मोहित करेंगे लल्ला

पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद मुरैना निवासी शिवओम और झज्जर, हरियाणा निवासी मोहित उर्फ माही गुर्जर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक शिवओम ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची। धीरे-धीरे करके सभी जेवरात गला लेने थे। करीब 20 किलोग्राम चांदी के जेवरात गलवा चुके थे। उन्हें बदले में 11 किलोग्राम शुद्ध चांदी मिली थी। बाजार में बेचने के लिए एक परिचित को दे रखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें