फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawyers Police Clash Hapur: कासगंज में अधिवक्ताओं ने गेट किया बंद, न वादकारी प्रवेश कर सके न पुलिसकर्मी

Sun, 03 Sep 2023 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने गेट किया बंद, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर न्यायालय में अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी और हापुड़ के दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जनपद न्यायालय के गेट को बंद कर दिया और गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी और वादकारी का प्रवेश न्यायालय परिसर में नहीं होने दिया गया। न्यायालय में पेशी पर आने वाले बंदी भी पेशी पर नहीं आ पाए। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा एवं महासचिव चेतन चौहान ने बार की बैठक आहूत की और हापुड़ की घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय दोहराया। अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि हापुड़ के न्यायालय परिसर में पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई अधिवक्ता गंभीर घायल हुए हैं।

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद सगर, अभिषेक कुमार शर्मा, राहत हुसैन, मुमताज अहमद, केशव मिश्रा, धीरज कुमार, अजय कुमार दीक्षित, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैलाश राजपूत, जय कुमार सक्सेना, सत्येंद्रपाल सिंह बैस, पुष्पेंद्र कश्यप, अभिषेक गौतम, अनुज कुमार सिंह, अरुण माहेश्वरी, मुनाजिर हुसैन सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

वादकारियों से भी हुई कहासुनी

कासगंज। जनपद न्यायालय का गेट बंद कर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। इस पर अलग -अलग इलाकों पहुंचे वादकारियों को काफी परेशानियां हुईं। कई वादकारी तो अधिवक्ताओं से न्यायालय परिसर में जाने की जिद कर रहे थे, लेकिन अधिवक्ता किसी को प्रवेश नहीं करने दे रहे थे। ऐसी स्थिति में कई वादकारियों और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई।


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की न्यायालय में हुई पेशी

कासगंज। जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण बंदियों का प्रवेश न्यायालय परिसर में नहीं हो पा रहा। ऐसी स्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में बंदियों की पेशी कराई जा रही है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें