यूपी के एटा जिले के मारहरा क्षेत्र के एक गांव में आई बारात को लड़की वालों ने इसलिए लौटा दिया, क्योंकि दूल्हे की उम्र ज्यादा थी। काफी मान-मनौव्वल करने के बावजूद लड़की पक्ष के लोग नहीं मानें और बारातियों को बैरंग लौटा दिया गया।
मारहरा क्षेत्र के एक गांव में विवार को बारात मैनपुरी के गांव रघूपुरा से बारात आई थी। कन्या पक्ष ने बारात की खूब आवभगत किया और जैसे ही वारात कन्या के दरवाजे पर पहुंची, बैसे ही दुल्हन की मां और पिता ने लड़के को अधिक उम्र होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया।
जिस लड़की की शादी होनी थी वह नावालिग थी। जैसे ही यह खबर बारातियों को लगी तो मान-मनौव्वल का सिलसिला शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कन्या को नावालिग बताते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया और बारात लौट गई।