फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर कैंटर ने रौंद दिए स्कूटर सवार बुजुर्ग, मौके पर ही मौत; हाईवे पर लगा जाम

Sat, 06 Jun 2026 08:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटर सवार 68 वर्षीय रिटायर्ड एलआईसी कर्मी रमेश चंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली हाईवे के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। कैंटर चालक भाग गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। छत्ता पुलिस ने कैंटर को हटवाकर जाम खत्म कराया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी अजय तिलक ने बताया कि उनके पिता रमेश चंद्र (68) एलआईसी से रिटायर्ड थे। वह दोनों बेटों के साथ रहते थे। डायबिटीज की बीमारी का कमलानगर में एक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब पिता स्कूटर (स्कूटी) से कमलानगर दवा लेने निकले थे। वाटरवर्क्स चौराहे पर एत्मादपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटर में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि पिता स्कूटर से उछलकर दूर जा गिरे। वह करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। सिर पर गंभीर चोट से उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की कतार रामबाग चौराहे से आगे तक पहुंच गई। सूचना पर थाना छत्ता और कमलानगर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


थाना छत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद कैंटर को कब्जे में लेकर वहां से हटवाया और यातायात सामान्य कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 3 बजे शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।

वाटरवर्क्स चौराहे पर निकलना मुश्किल
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि वाटरवर्क्स चौराहे के पास दुकानदारों और ठेल-ढकेल वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। मेट्रो ने भी चौराहे से कुछ दूर बैरिकेडिंग कर रखी है। फ्लाईओवर के नीचे से जीवनी मंडी की ओर जाने वाले वाहन सड़क क्राॅस करते रहते हैं। दोनों ओर बस चालक भी बसोें को रोक कर सवारियों को बिठाते और उतारते हैं। इससे चौराहे से गुजरने वाले वाहनचालकों को काफी परेशानी होती है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें