फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आगरा में सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या से सनसनी, घर में मिला शव, बेटे पर शक

Fri, 16 Apr 2021 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि देवेश कोई काम नहीं करता था। वो रुपये लेने को लेकर झगड़ा करता था। इसी को लेकर सुबह झगड़ा किया। देवेश ने सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या की और फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्माद्दौला इलाके के बजरंग नगर में शुक्रवार सुबह सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या से सनसनी फैल गई है। सेवानिवृत्त दरोगा का शव उसके घर में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा चोखे लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद 35 साल से बजरंग नगर में रह रहे थे। उनके तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा संजय है, जो ऑटो चलाता है। दूसरे नंबर का बेटा अजय है। कंप्यूटर ठीक करने का काम करता है। 

सबसे छोटे देवेश के साथ चोखेलाल रहते थे। पत्नी भी साथ थी। दोनों बेटों के मकान बगल में हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि देवेश कोई काम नहीं करता था। वो रुपये लेने को लेकर झगड़ा करता था। इसी को लेकर सुबह झगड़ा किया। 
विज्ञापन


देवेश ने सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या की और फरार हो गया। चोखेलाल की पत्नी ने घटना की जानकारी अन्य बेटों को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि बेटे देवेश पर हत्या का आरोप है। मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के पीछे का कारण पता किया जा रहा है। देवेश फरार हो गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें