फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: एमएड पाठ्यक्रम का मूल्यांकन पूरा, पहली बार डिजिटल तरीका अपनाया; जल्द जारी होगा रिजल्ट

Wed, 25 Mar 2026 07:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एमएड पाठ्यक्रम का मूल्यांकन कार्य डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से पूरा कर लिया गया है। ऐसे में जल्द ही परिणाम जारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड पाठ्यक्रम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर और री एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में जुट गया है और जल्द ही रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


एमएड की परीक्षाएं 17 से 20 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार खंदारी परिसर में पहली बार डिजिटल माध्यम से कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। प्रारंभिक स्तर पर प्रक्रिया की गति धीमी रहने के कारण परिणाम में देरी हुई, जिससे छात्र-छात्राओं में चिंता की स्थिति बन गई थी। 

चेकिंग प्रभारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि करीब 3300 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द जारी कर दिए जाएंगे, ताकि छात्रों की आगे की शैक्षणिक गतिविधियां समय से संचालित हो सकें और समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें