फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों का जाल: ऑनलाइन निवेश पर पांच दिन में 30 गुना मुनाफे का लालच, युवक ने गंवा दिए 26 लाख रुपये

Wed, 25 Mar 2026 06:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

साइबर शातिरों  ने युवक को पांच दिन का ट्रेडिंग कॉन्ट्रैक्ट बताया। इसमें 30 प्रतिशत लाभ का लालच दिया गया। उस लाभ का 30 प्रतिशत कमीशन कंपनी को देने की बात कही गई। युवक से 26 लाख रुपये हड़प लिए। 
विज्ञापन
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर संपर्क कर साइबर अपराधी ने ऑनलाइन निवेश पर पांच दिनों में 30 गुना मुनाफे का लालच दिया। बहाने से एक माह में 26 लाख रुपये कई खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी अनुराग गौतम ने बताया कि जनवरी-फरवरी 2026 के दौरान उनके साथ वित्तीय साइबर फ्रॉड हुआ। जनवरी की शुरुआत में एक व्यक्ति ने कंपाउंडिओ नाम की कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। उन्हें 5 दिन का ट्रेडिंग कॉन्ट्रैक्ट बताया , जिसमें 30 प्रतिशत लाभ का लालच दिया गया और उस लाभ का 30 प्रतिशत कमीशन कंपनी को देने की बात कही गई।

धीरे-धीरे विश्वास में लेकर उनसे अलग-अलग किस्तों में निवेश कराया गया और एक महीने के भीतर करीब 26 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो कोई धनराशि वापस नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी साइबर क्राइम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि ऑनलाइन निवेश से पहले कंपनी की विश्वसनीयता जरूर जांचें। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या व्हाट्सएप ग्रुप के झांसे में आकर रुपये ट्रांसफर न करें। अधिक लाभ के लालच वाले ऑफर अक्सर ठगों के होते हैं। बैंक डिटेल, ओटीपी या निजी जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें