फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी के तीन हजार छात्रों का परिणाम रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही से बीएससी अंतिम वर्ष के 3000 छात्रों का परिणाम रुक गया है। अनिवार्य विषय इनवायरमेंट स्टडी में बिना प्रोन्नत किए ही परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में अंकतालिका में नॉट क्लियर लिखा आ रहा है। इसे ठीक कराने के लिए छात्र विश्वविद्यालय में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

सत्र 2020-21 बीएससी अंतिम विषय में इन्वायरमेंट स्टडी विषय की परीक्षा नहीं कराई गई है, इसमें छात्रों को प्रोन्नत किया जाना है। लेकिन प्रोन्नत की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में सभी विषयों में अंक दर्ज हैं, लेकिन इनवायरमेंट स्टडी विषय में नॉट क्लियर लिखा आ रहा है, इस कारण तीन हजार से अधिक छात्रों का परिणाम रुक गया है। इससे छात्र परास्नातक में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। व अंकपत्र ठीक कराने के लिए परेशान हैं।
बरहन से आई कुमारी नीरज ने बताया कि बीएससी अंतिम वर्ष में सभी विषयों में उत्तीर्ण हैं, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देखा तो उसमें इनवायरमेंट स्टडी की परीक्षा नॉट क्लियर दर्शा रही है, जबकि इसका विश्वविद्यालय ने पेपर ही नहीं कराया था और प्रोन्नत होना है।
विज्ञापन

एटा के बीएससी कर चुके कपिल कुमार भी विश्वविद्यालय आए। उन्होंने बताया कि इन्वायरमेंट स्टडी के पेपर में नॉट क्लियर दर्ज है, ऐसे में पास होकर भी अन्य कोर्स में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसे ठीक कराने के लिए तीन बार विश्वविद्यालय के चक्कर काट चुका हूं।
जल्द परिणाम दुरुस्त करा दिया जाएगा
- बीएससी के ऐसे करीब तीन हजार छात्र हैं, जिनकी इनवायरमेंट स्टडी में प्रोन्नत करना है, यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक-दो दिन में इसे पूरा करके वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। छात्रों की अंकतालिका में नॉट क्लियर नहीं लिखा आएगा।
विज्ञापन

अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें