राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल मंडल के 645 और आगरा के 264 बच्चों को हर माह एक हजार रुपये मिलेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति-2023 का परिणाम जारी हो गया है। इसमें मंडल के 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें आगरा जिले के 264 शामिल हैं। इसी तरह अलीगढ़ मंडल में 564 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के डॉ. साहब सिंह ने बताया कि आगरा और अलीगढ़ मंडल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बीते साल नवबंर-दिसंबर में परीक्षा कराई गई थी। इसमें उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने पर कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन कक्षाओं में फेल होने और पढ़ाई बीच में छोड़ने पर ये छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।