फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में ओपीडी में बाहरी के बैठने पर लगाई गई रोक, जानें क्या है मामला

Sat, 17 Dec 2022 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार, डॉक्टरों के कक्ष के बाहर सूचना चिपकाई गई है। यह भी लिखा गया है कि एमआर दोपहर दो बजे के बाद ही फोन करें।
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों को देखे जाने के दौरान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) नहीं दिखे। जिलाधिकारी से शिकायत और जांच व निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन की सख्ती से ऐसा हुआ। अस्पताल के प्रवेश द्वार, डॉक्टरों के कक्ष के बाहर और पूरे परिसर में जगह-जगह ‘ओपीडी में बाहरी व्यक्तियों का बैठना सख्त मना है’ यह सूचना चिपकाई गई है। यह भी लिखा है कि एमआर दोपहर दो बजे के बाद फोन करें। 
विज्ञापन


ओपीडी के दौरान डॉक्टरों के कक्ष में एमआर बैठे रहते थे। वे संबंधित कंपनी की दवाएं मरीजों के पर्चे पर लिखते थे। दवाएं बाहर से खरीदने की वजह से मरीजाें पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था। इसकी शिकायत किसी ने जिलाधिकारी कार्यालय में की। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो लोगों ने बताया कि बाहरी व्यक्ति डॉक्टराें के कक्ष में बैठ रहते हैं। इस पर सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल को बाहरी लोगों (एमआर व दलालों) पर सख्ती के लिए कहा था। इसके बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल में ये सूचनाएं जगह-जगह चिपकाई गईं। डॉ. एके अग्रवाल का कहना है कि अब डॉक्टरों के कक्षों में बाहरी लोग बैठे पाए जाते हैं तो पुलिस को सूचना दी जाएगी।   

अरे, आज तो पूरी दवा मिल गई

जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के लिए नया अनुभव रहा। उन्हें ज्यादातर दवाएं अस्पताल के अंदर ही मिल गईं। कोटली बगीची की गुड्डी देवी ने बताया कि उनको आंख में दिक्कत है। बृहस्पतिवार को दिखाने आई थीं तो आई ड्रॉप बाहर से खरीदने के लिए कहा गया था। शुक्रवार को टेबलेट लिखे गए, सभी अस्पताल के अंदर ही मिल गए। सदर बाजार के रहने वाले प्रकाश ने बताया कि उन्हें त्वचा में एलर्जी की समस्या है, पूरी दवाएं अस्पताल में मिल गईं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें