फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिलाओं के लिए हर कोच में रिजर्व बर्थ

Sat, 30 Mar 2013 11:07 AM IST
फईम खान/आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने गर्भवती, विकलांग और 45 या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यात्रा और आसान कर दी है। ऐसी महिलाओं के लिए अब हर कोच में सीटें रिजर्व कर दी गई हैं। सभी के लिए स्लीपर, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में दो लोअर बर्थ का कोटा दिया गया है।  
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी मंडलों से ट्रेनों के बारे में जानकारी मांगी गई है। यह सुविधा राजधानी, शताब्दी, जनशताब्दी, दुरंतो, गरीब रथ सहित डीएमयू और ईएमयू ट्रेन में उपलब्ध होगी।

क्या होंगे बदलाव
- एसएलआर कोच के गेट बदलकर व्हीलचेयर घुसने लायक बनाया जाएगा
- मोडीफाइड टायलेट और उसके साथ चार बर्थ अटैच होंगी। इसमें से निचली दो विकलांग महिलाओं के लिए और ऊपर की दो उसके साथ चलने वाले अटेंडेंट के लिए होंगी।
- यदि एक आवेदन पर छह महिला रिजर्वेशन करा रही हैं, तो जरूरतमंद महिला को फार्म में कोटे का आधार लिखना होगा। यदि किसी कारण से महिला रिजर्वेशन नहीं करा पाती हैं, तो एसएलआर के एक हिस्से को गर्भवती या 45 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए तैयार किया जाएगा, जिसमें वह बिना रिजर्वेशन जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें