फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिले के 235 गांव में महिलाएं बनेंगी प्रधान, ग्राम पंचायतों के आरक्षण का चार्ट जारी

Sat, 13 Feb 2021 05:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

आगरा में ग्राम पंचायतों के आरक्षण का चार्ट जारी कर दिया गया है। 690 में से से 235 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। 154 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए हैं, इनमें 57 महिलाएं हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 182 है इनमें 66 महिलाएं हैं। सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 112 सीटें  आरक्षित हैं। 

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जे. रीभा के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों का नए सिरे से निर्धारण किया गया था। इसमें पांच ग्राम पंचायतें कम हो गई थीं। शुक्रवार को अन्य जिलों के साथ आगरा की 690 ग्राम पंचायतों का आरक्षण जारी कर दिया। 

जिले में अनुसूचित जाति के लिए सबसे अधिक ग्राम पंचायतें शमसाबाद ब्लॉक में आरक्षित हैं। फतेहपुर सीकरी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सबसे अधिक ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। जिला व  क्षेत्र पंचायतों के वार्डों के साथ ही ग्राम पंचायतों का आरक्षण का चार्ट शासन से मिलेगा। आवंटन स्थानीय स्तर पर होगा। 
विज्ञापन


आरक्षित पदों की संख्या
एत्मादपुर, खंदौली, बरौली अहीर, बिचपुरी, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, अकोला, खेरागढ़, जगनेर, सैंया , शमसाबाद, फतेहाबाद, पिनाहट, बाह, जैतपुर कलां विकास खंडों में अनुसूचित जाति के लिए 154 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 182 आरक्षित पद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें