फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: आईजी रेंज दीपक कुमार को भारत सरकार का सराहनीय सेवा पदक, इन्हें भी मिले सेवा चिह्न

Fri, 26 Jan 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

75th Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक का गोल्ड प्रशंसा चिह्न डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और प्रशस्ति पत्र डीसीपी नगर जोन सूरज राय को प्रदान किया गया।
 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गणतंत्र दिवस पर आईजी रेंज दीपक कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार की ओर से सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। पुलिस महानिदेशक का गोल्ड प्रशंसा चिह्न आगरा कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और प्रशस्ति पत्र डीसीपी नगर जोन सूरज राय को मिला है। आगरा कमिश्नरेट में 18 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा चिह्न और सिल्वर पदक मिला है। सभी को शुक्रवार को यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


मूलत: बिहार के बेगूसराय निवासी दीपक कुमार वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की डिग्री ली। वाराणसी और गाजियाबाद में एएसपी रहे। बागपत, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, सीतापुर, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे। आगरा से पहले अयोध्या, बांदा और अलीगढ़ में डीआईजी/आईजी रह चुके हैं।

इनको भी मिले पदक
एसआई राम नरायन कुरील, मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह, चालक श्याम सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा शौर्य के आधार पर सिल्वर चिह्न एसआई रतिभान सिंह, एसआई राकेश, एसआई ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई गौरव कुमार, एसआई नीरज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शाक्य, पुलिस आयुक्त की एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी औसान सिंह, मुख्य आरक्षी रोहित यादव, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (स्थानांतरित), आरक्षी चालक अवधेश कुमार, आरक्षी विजय पाल, कुलदीप शर्मा, आमिर खान और राजीव पाराशर को मिला है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक, जेलर सहित 6 को भी मिले
जेल अधिकारियों को भी पुलिस महानिदेशक की ओर से पदक और प्रशंसा पत्र मिले। जिला कारागार के अधीक्षक हरिओम शर्मा को प्रशंसा पत्र दिया गया। इसके अलावा प्रधान सहायक फिरोज आलम, हेड जेल वार्डर को रजत, चालक नूर मोहम्मद को गोल्ड, जेल वार्डर महेश सिंह को हीरक, प्रवेश कुमार को हीरक पदक मिला है। उनके अलावा जेलर नागेश सिंह को राज्यपाल का विशिष्ट सेवा पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें