आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गेस्ट लेक्चरर पर लगे अनुचित और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों के मामले में जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को समिति अपनी रिपोर्ट इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) को सौंपेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में कार्यरत गेस्ट लेक्चरर के खिलाफ छात्रों ने निदेशक को पत्र लिखकर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वह छात्राओं को बार-बार अनावश्यक संदेश भेजते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज ने उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।
अब समिति विभाग के हर छात्र से अलग-अलग बातचीत कर रही है। विभाग के डॉ. आयुष मंगल ने बताया कि समिति प्रत्येक छात्र से पूछताछ कर रही है जिसमें सामने आया है कि गेस्ट लेक्चरर की ओर से मैसेज किया जाता था। हालांकि छात्राओं ने यह भी कहा कि चूंकि शिक्षक को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है, इसलिए वर्तमान में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।