फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यायालय के आदेश पर यौन उत्पीड़न और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर यौन उत्पीड़न, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में राजेंद्र नामक एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने गांव के ही मानपाल के खिलाफ पूर्व में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इससे मानपाल का पिता राजेंद्र उससे रंजिश रखने लगा। आठ अक्तूबर को जब वह अकेली अपने खेत पर गई तो इस दौरान वहां मौजूद राजेंद्र ने उससे गाली गलौज करते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रविवार को सोरोंजी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें