फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध क्लीनिक संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 May 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बड़ी संख्या में अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने धीरे-धीरे उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक महीने पहले की गई कार्रवाई में अभिलेख उपलब्ध न कराने पर घिरोर में संचालित शिवानी क्लीनिक के संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नर्सिंग होम और झोलाछाप राकेश कुमार ने 26 अप्रैल 2023 को कस्बा घिरोर स्थित शिवानी क्लीनिक पर छापा मारा था। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक डॉ. वीडी कश्यम क्लीनिक से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके थे। नोडल अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अभिलेख सहित उपलब्ध होने के निर्देश दिए थे। लेकिन शिवानी क्लीनिक के संचालक डॉ. वीडी कश्यप न तो नोडल अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और न ही उन्होंने क्लीनिक के पंजीकरण से संबंधित कोई अभिलेख दिखाए।
नोटिस के एक महीने बाद भी जब क्लीनिक संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया तो तो नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने घिरोर थाना पुलिस को शिवानी क्लीनिक गोल चक्र घिरोर के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
तीन दिन बाद भी जवाब देने नहीं पहुंचा झोलाछाप
24 मई को शहर के ज्योंती रोड स्थित झोलाछाप रामनिवास की दुकान पर गड़ेरी निवासी एक महिला की मौत हो गई थी। जानकारी होने के बाद नोडल अधिकारी नर्सिंगहोम राकेश कुमार जांच करने पहुंचे थे तो झोला छाप दुकान बंद करके भाग गया था। नोडल अधिकारी ने उसकी दुकान पर 24 मई को ही नोटिस चस्पा कर 25 मई तक उपचार देने के अभिलेख आदि मांगे थे लेकिन तीन दिन बाद भी रामनिवास सीएमओ कार्यालय पर अपने किसी प्रकार के पंजीकरण आदि के अभिलेख लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें