फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव मधुपरी में जमीन के विवाद में शौच के लिए गए युवक को गोली मारने के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरा पक्ष रविवार को क्षेत्रीय विधायक से मिला, प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दर्ज मामला झूठ है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी सीमा देवी ने बताया कि तीन दिन पूर्व पति बदन सिंह रात में खेत पर शौच के लिए गए थे। गांव निवासी अनिल कुमार, सुनील कुमार, इंद्रजीत ने उन पर फायर किए। पेट में गोली लगने से पति घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को दूसरे पक्ष के कई लोग क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मिले। बताया कि जमीन संबंधी विवाद के चलते झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, निर्दोष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी। जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें