फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोती हुई आई युवती और नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक युवती रोते हुए आई और जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने लोअर गंगा नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख आसपास के लोग चौंक गए। पास जाकर देखा तो युवती बह कर काफी दूर जा चुकी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे एक युवती को आते हुए देखा। वह दुपट्टा से अपने आंसू पोंछते हुए आ रही थी, अभी कोई कुछ पूछ पाता, इससे पहले ही युवती लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच के पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। युवती को नहर में कूदता देख लोगों के होश उड़ गए। युवती द्वारा नहर में कूदने की घटना लोगों में दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें