फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में हुए बवाल में डकैती सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर ब्लॉक में बुधवार को नामांकन पत्र वितरण के दौरान हुए बवाल और एआरओ के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट एआरओ डॉ. गगनदीप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि सदर ब्लॉक में बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही थी। एआरओ जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह और डिप्टी कलक्टर प्रेमप्रकाश अन्य कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। सपा प्रत्याशी शांति देवी को पर्चा दिए जाने से गुस्साए अज्ञात लोगों ने एआरओ कक्ष में दाखिल होकर जमकर बवाल किया था। इस दौरान एआरओ गगनदीप सिंह को पीटा गया। बिक्री रजिस्टर छीनकर ले गए, हाथापाई में उनका चश्मा टूट गया और चेहरे पर चोट लग गई।
वहीं दूसरे एआरओ डिप्टी कलक्टर प्रेमप्रकाश ने भागकर जान बचाई। वहां मौजूद दरोगा महक सिंह ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी हाथापाई की गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती, धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और किसी की जान को खतरे में डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश
कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक में हुए बवाल की रिपोर्ट बुधवार रात दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने कुछ हमलावरों को चिह्नित किया है। पुलिस ने रात में इन हमलावरों के घरों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
एआरओ की तहरीर के आधार पर पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कुल लोग घटना मेरे सामने होने की बात कह रहे हैं, यह तथ्य गलत है। मैं वारदात से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गया था। बाद में वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। -अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें