फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किशोरी और युवती से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अलग-अलग स्थानों पर एक किशोरी और एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छेड़छाड़ के मामलों को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव में 1 जनवरी को दोपहर के समय घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ गांव के ही आरोपी युवक रवि ने की। युवती ने बचाव के लिए विरोध करते हुए की चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। युवती ने मामले की तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को किशोरी के साथ छेड़छाड़ गांव के ही युवक औरउसके एक अन्य साथी ने की। उसकी चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। किशोरी की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें