फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर/नवीगंज,मैनपुरी। गांव परौंखा के रहने वाले एक अनुसूचित जाति के युवक पर जानलेवा हमला के मामले में जिला पंचायत सदस्य, उनके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव परौंखा निवासी अमित बाल्मीकि शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में छिबरामऊ जा रहा था। आरोप है कि बिजली घर के पास स्कॉपियो सवार लोगों ने उसे रोक लिया। गाड़ी में मौजूद वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य चुनीं गईं नवीगंज निवासी विमला देवी उनके पति किशोर और देवर ब्रजेश कुमार मौजूद था। उसे देख कर विमला देवी ने जातिसूचक गाली देते हुए गोली मार देने की बात कही। इसके बाद गाड़ी में मौजूद किशोर ने उस पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके कुछ दोस्त आ गए। जिन्होंने बमुश्किल उसे बचाया। अमित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव परौंखा में भी दबिश दी।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अमर बहादुर, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें