फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग और दो पक्षों में संघर्ष के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत होकर गाली देने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था। इस दौरान चले लाठी डंडे, पथराव के साथ हुई फायरिंग में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात महेश श्रीवास्तव और यूनिस के बीच शराब के नशे में गाली गलौज हुई, इसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जाता है दोनों पक्षों के बीच पहले पत्थरबाजी हुई और बाद में लाठी डंडे चले। इसके बाद फायरिंग हुई। महेश के पक्ष से उसका भतीजा कौशल और उसकी पत्नी घायल हुई। महेश श्रीवास्तव ने इस यूनिस व उसके भाई युसुफ व आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जब कि यूनिस के पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यूनिस के पक्ष से यूनिस व एक लडक़ी मुस्कान घायल हुई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि सिकंदरपुर गांव में हुए झगड़े के मामले में महेश श्रीवास्तव की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि यूनिस पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें