फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पर हमला करने के मामले में 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों । क्षेत्र के गांव पचलाना में ग्रामीण को जान से मारने की नियत से घेर कर फायरिंग करने के मामले में ग्रामीण ने गांव के ही सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेश कुमार 27 अप्रैल को अपने गांव से कासगंज जा रहा था। उसका आरोप है कि उसी समय गांव का विनोद व उसके छह अन्य साथी मिल गए। उन्होंने उसे घेरकर मारपीट कर दी। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि आरोपियों के पक्ष से फायर किया गया, इसमें वह बच गया। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गए। उसने उपचार के बाद बृहस्पतिवार को तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर विनोद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं सिकंदरपुर वैश्य के गांव हरौड़ा में ग्रामीण से मारपीट व पथराव किए जाने के मामले में ग्रामीण ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रामीण कुंवरपाल के साथ 4 मई को गांव के ही वेदराम व अन्य पांच अन्य साथियों ने मारपीट कर दी। आरोपी पथराव करते हुए मौके से भाग गए। घटना की जानकारी ग्रामीण ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। कुंवरपाल ने वेदराम उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें