मैनपुरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सभी थानों में प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एक रजिस्टर में प्रतिदिन की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सर्किल अफसर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे हैं।
पिछले साल पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमण की जद में आए थे। अब दोबारा से संक्रमण शुरू हो गया है। इस बार संक्रमण की रफ्तार भी तेज है। ऐसे में कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा भी जरूरी है। इसी क्रम में थाने में मौजूद या आने वाले कर्मचारियों को कोविड हेल्प डेस्क से मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कहीं जाने व आने पर हाथों को भी सैनेटाइज कराने की व्यवस्था की गई है। शिकायत लेकर आने वालों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। एसपी मधुवन कुमार ने बताया कि सभी को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।