फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारहखंभा रोड पर टूटी पाइपलाइन की कराई मरम्मत, सड़क से निकलवाया पानी

विज्ञापन
कीचड़ में बचपन...बारह खंभा मार्ग में जलकल की पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क पर कीचड़ और पानी भरने
विज्ञापन
फोटो है...
विज्ञापन

- बिजली का पोल हटाने के दौरान टूट गई थी लाइन, कीचड़ से होकर गुजरे स्कूली बच्चे
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। बारहखंभा रोड पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर काम कर रहे ठेकेदार ने शुक्रवार सुबह तक पाइपलाइन की मरम्मत करा दी। बिजली का पोल हटवाने के दौरान पानी की लाइन टूट गई थी। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा।
शाहगंज जोनल स्टेशन से अर्जुन नगर को सप्लाई देने वाली पाइपलाइन के टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया था, जिसे शुक्रवार को ठीक करा दिया गया। सड़क पर भरे पानी को नगर निगम की टीम ने निकलवाया। घास की मंडी में भूमिगत नाले की पुलिया को साफ कराकर खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सड़क पर भरे पानी को निकलवाने और नाले की पुलिया खुलवाने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि बारहखंभा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

टोरेंट पावर के पोल हटाने की कार्रवाई के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। शुक्रवार सुबह मरम्मत का काम पूरा हो गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि घास की मंडी क्षेत्र में भी अंडरग्राउंड नाले की पुलिया को पूरी तरह से खोल दिया गया है। इससे यहां की कुछ गलियों में हो रही जलभराव की समस्या का भी समाधान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें