फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाशिवरात्रि के चलते बीच में रोकी मरम्मत, गंगाजल सप्लाई चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्रीन गैस की खुदाई के दौरान आईएसबीटी के पास क्षतिग्रस्त हुई सिकंदरा वाटरवर्क्स से निकली जलकल की पानी की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का काम शनिवार को रोक दिया गया। जलकल के अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत का काम बीच में रोकने का फैसला लिया। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल लीकेज कम है लेकिन पर्व के बाद मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पाइप लाइन की मरम्मत से पहले डी-वाटरिंग के लिए मुख्य पाइप लाइन को बंद कर दिया गया। मरम्मत के चलते शनिवार सुबह लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, गैलाना, नगला बूढ़ी क्षेत्रों में पूरी तरह से जलापूर्ति ठप रही। इसके अलावा भी निर्भय नगर, ककरैठा, सरन नगर, सुभाष नगर, मऊ रोड, देव नगर, असोपा अस्पताल के आसपास के क्षेत्र, नीरज निकुंज, कैलाश विहार, कोडिया खार, ट्रांसपोर्ट नगर, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, कैलाशपुरी, हलवाई की बगीची आदि सुबह सप्लाई नहीं हुई। हालांकि रातभर चली मरम्मत के दौरान लीकेज कम हुआ लेकिन सुबह फिर समस्या होने के बाद भी अधिकारियों ने लाइन बंद न करने का फैसला लिया। जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर लोग व्रत रहते हैं। साथ ही पानी की जरूरत सामान्य दिनों से ज्यादा रहती है। ऐसे में मरमम्त के लिए सप्लाई बंद करने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती थी। इस वजह से सप्लाई को चालू करने का फैसला लिया गया। बताया कि ग्रीन गैस के ठेकेदार को त्योहार के बाद दोबारा सही तरीके से मरम्मत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें