किराये की लग्जरी कार को ऐसे काम के लिए प्रयोग किया गया, जिसकी हकीकत का पता चलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल इस कार में शराब सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
एप से किराये पर लेकर लग्जरी गाड़ी में हरियाणा से बिहार तक शराब की तस्करी करने का एक आरोपी को हरीपर्वत पुलिस ने घेराबंदी गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के कब्जे से कार के साथ विभिन्न ब्रांड की 298 लीटर शराब मिली है। आरोपी शराब को तीन गुना दामों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने आईएसबीटी के पास से एक कार को रोका। रोकते ही चालक सहित तीनों लोग भागने लगे। टीम ने चालक विजय निवासी मुडलाना, सोनीपत, हरियाणा को पकड़ लिया। उसके साथी प्रकाश और टि़ंकू फरार हो गए। गाड़ी में पंजाब ब्रांड मार्का की इंपीरियल ब्लू और हरियाणा की रायल स्टैग, रायल चैलेंज मिली।
पूछताछ में आरोपी विजय ने बताया कि उसके गांव लोग बिहार में शराब की तस्करी करते हैं। उसने गांव के प्रकाश और टिंकू के साथ कई बार पहले तस्करी की। इस बार 50 हजार रुपये एडवांस देकर राजेंद्र नाम के युवक ने आर्डर दिया था।
विज्ञापन
आरोपी एप के जरिए आधार जमा कर किराये पर लग्जरी गाड़ी लेते। चलते समय गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें टेप से चिपकाकर गत्ते के लेयर बना देते हैं। सीट और डिग्गी के अंदर छिपा देते। रास्ते में चेकिंग दिखने पर पहले ही किसी दुकान पर सामान लेने के बहाने रुक जाते। गाड़ी भी तेज रफ्तार में चलाते थे।