फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई जटिल सर्जरी, लिवर से निकाला आठ किलो का ट्यूमर; सात घंटे चला ऑपरेशन

Wed, 15 Oct 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज में जटिल सर्जरी कर लिवर से निकाला आठ किलो वजनी ट्यूमर निकाला गया। इसके लिए सात घंटे तक ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
 एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई सर्जरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एसएन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रो सर्जरी एवं कैंसर सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने चिकित्सा इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। 32 वर्षीय महिला मरीज के लिवर से आठ किलो वजनी ट्यूमर निकाल दिया।
विज्ञापन


यह जटिल ऑपरेशन सोमवार को गैस्ट्रो सर्जन डॉ. सुनील गोदारा और कैंसर सर्जन डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया, जो करीब सात घंटे तक चला। शहर निवासी सीमा के पेट में लंबे समय से दर्द, सूजन और सांस लेने में तकलीफ थी। जांच में ट्यूमर लिवर के दाहिने हिस्से में पाया गया और डायाफ्राम से चिपका हुआ था।

आखिरकार डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर उसका जीवन बचाया। डॉ. सुनील ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी रक्तस्राव का खतरा था, लेकिन धैर्य से सर्जरी को सफल बनाया। डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मरीज अब पूरी तरह स्थिर है और रिकवरी अच्छे से कर रही हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश गुप्ता ने इस उपलब्धि को सरकारी चिकित्सा संस्थानों की उत्कृष्टता और डॉक्टरों की समर्पित टीम भावना का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें