फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर यहां ढहाए गए पांच धर्मस्थल, समाज के लोगों में आक्रोश

Mon, 12 Nov 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा)
विज्ञापन
NGT
विज्ञापन
मथुरा के राधाकुंड में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत सड़क पर बने धार्मिक स्थलों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने नगला साखी पहुंच कर सड़क पर अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल को जेसबी से हटवा दिया। राधाकुंड टेंपो स्टैंड पर दो स्थलों को भी ध्वस्त कर दिया गया। राधाकुंड रामलीला मैदान वाले रोड पर दो धार्मिक स्थलों पर यह कार्रवाई की गई।  

अधिकारियों ने सड़क किनारे बने पूर्वजों के थानों को भी जेसीबी से हटवा दिया। सड़क किनारे लगे बोर्ड तुड़वा दिए गए। इस कार्रवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। पीडब्ल्यूडी एई बीसी मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पांडेय, राधाकुंड चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पांडेय मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें