फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान चोरी मामले में पुलिस ने आढ़ती को पकड़ा तो जमकर हुआ हंगामा, रोड जाम

Mon, 12 Nov 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
आढ़तियों की पुलिस से हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल में मंडी के सामने उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस ने एक आढ़ती को हिरासत में ले लिया। इससे साथी आढ़तियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मंडी के सामने जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।  
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे आढ़तियों को समझाने का प्रयास किया। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वे लोग शांत हुए। इसके बाद जाम खुला। 

इटावा में हुई धान चोरी के मामले में एसओजी टीम सोमवार को एक आढ़ती को पकड़ ले गई। जब इसकी जानकारी मंडी के अन्य आढ़तियों हुई तो वे भड़क गए। सभी एकजुट होकर मंडी के सामने रोड पर आए गए। जाम लगा दिया।  
विज्ञापन


आढ़ती नारेबाजी करते हुए साथी को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। तब जाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुला। इस दौरान जाम में फंस लोग परेशान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें