रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ आगरा के पीआरओ व सद्भावना संस्था के निदेशक फादर वर्गीस कुन्नत ने कहा कि वह 20 वर्षों से लगातार स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। इस पर और अधिक जोर दिया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता बंटी ग्रोवर ने कहा कि गुरुद्वारों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया जाएगा। छात्र नेता बृजेश शर्मा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया। बैठक में मदरसा मुईनुल इस्लाम के मौलाना मोहम्मद शमीम, श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा माईथान के रक्षपाल सिंह, छात्र नेता अपूर्व शर्मा की उपस्थिति रही।