फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन: पुलिस ने शक के आधार पर चार युवक दबोचे, मौके से मिला ऐसा सामान...जो कर देता है ब्रेन वॉश

Mon, 16 Jun 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने छापा मारा तो मौके से ईसाई धर्म की पुस्तकें मिलीं। पुलिस ने चार युवकों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने चार युवक किए गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। अलीगंज कस्बे के किला रोड पर एक मकान में सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से ईसाई धर्म की कई पुस्तकें भी मिली हैं। मौके पर हिंदू संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए और आक्रोश जताया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना अलीगंज पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। बताया कि किला रोड पर एक मकान में कुछ लोगों को धन, नौकरी आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने फोर्स सहित पहुंचकर मकान पर छापा मारा।

पुलिस के काफी कोशिश करने पर दो मंजिला बंद मकान का दरवाजा खुल सका। अंदर जाकर देखा तो कई महिलाएं, बच्चे और कुछ पुरुष मौजूद थे। धर्म परिवर्तन कराने के संदेह में पुलिस ने यहां से चार युवकों को पकड़ लिया। इन लोगों में से एक फिरोजाबाद जिले के गाजीपुर का निवासी है, अन्य तीनों अलीगंज क्षेत्र के ही हैं।
विज्ञापन

पुलिस सभी लोगों को थाने में ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ता आदित्य राठौर ने रुपये और नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। आदित्य ने तहरीर देते हुए इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मौके से ईसाई धर्म की पुस्तकें मिली हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें